Posts

Showing posts with the label India
मनुष्य जीवन में धर्म, योग, वेद, वेदांत, तंत्र, मंत्र ,अध्यात्म का महत्व और आधुनिक जीवन शैली   मार्ग फॉर पीस वैश्विक शांति की स्थापना के लिए महान आध्यात्मिक गुरु और वेद विद्या के सिद्ध विशेषज्ञ जो की गुरूजी के नाम से विख्यात है, के मार्ग दर्शन में शुरू की गई  एक पहल है | इस ब्लॉग की शुरुआत मार्ग फॉर पीस को जन जन तक पहुँचाने के लिए की गई है | आज भारत की सुषुप्त चेतना को  जागृत करने की आवश्यकता है क्योंकि जैसे जैसे मशीनों का विकास हुआ, सूचना तकनीक का प्रचार और प्रसार हुआ वैसे वैसे ही चेतना में गिरावट हुई है | इससे धर्म की बहुत ज्यादा हानि हुई है और अधर्म का विस्तार व्यापक हुआ है | भारत ऋषियों और मुनियों की भूमि रहा है | भारतीय मनीषा अर्थात मनुष्य की सोचने विचारने की शक्ति  ने मनुष्य जीवन में धर्म, अध्यात्म, वेद, वेदांत, मंत्र और तंत्र पर गहन चिंतन और मनन किया है |    जीवन क्या है ? हम कौन हैं ? हम संसार में क्यों आये हैं ? हमारे जीवन में या संसार में इतना दुःख क्यों है ? सुख क्या है ? इस अशांति की वजह क्या है ? हमारी समस्याओं का मूल कारण क्या है ? और हम ...